Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

बाढ़ प्रभावितों को ऐसे मिलेंगे किराए के कमरे : सीएम

बाढ़ प्रभावितों को ऐसे मिलेंगे किराए के कमरे : सीएम

हिमाचल प्रदेश में जिन लोगों के आपदा में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, सुक्खू सरकार उन्हें किराए पर मकान उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न मंडे-मीटिंग में इसे लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मकान का किराया प्रदेश सरकार अदा करेगी। इसके दृष्टिगत दो व तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा।

Related Post