Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा के पूर्व विधायक का बेटा राजनीति के पिच पर भी लगा रहे चौके और छक्के

पांवटा के पूर्व विधायक का बेटा राजनीति के पिच पर भी लगा रहे चौके और छक्के

पांवटा साहिब  के पूर्व विधायक का बेटा अरिकेश जंग भी राजनीति के पिच पर चौके और छक्के लगा रहा है। अरिकेश पहले से भी सक्रिय है। लेकिन अब और ज्यादा सक्रिय हो गए है। और  पूर्व विधायक किरनेश जंग हारने के बाद भी जनता के बीच में है।

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अरिकेश जंग ने गुरुद्वारा ग्राउंड पांवटा साहिब में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता अरशद अली एवं उसकी उनकी टीम द्वारा करवाई जा रही है। इस मौके पर अरिकेश जंग ने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलने भी आवश्यक है। खेल ही एक ऐसा साधन है जिसके साथ हम युवाओं को नशे से दूर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर तेजी से बढ़ रही है युवाओं को नशे से दूर रखने का एकमात्र उपाय खेल है हमें खेलों को बढ़ावा देना है और हमें अपने युवा साथियों को नशे बचाना है। इस अवसर पर भाटावाली के पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, राजेश राणा, मोहसिन अली, दिनेश नेगी, जावेद अली,फरीद खान, करण आदि मौजूद रहे।

Related Post