Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

प्रसिद्ध समाजसेवी और पूर्व सीडीपीओ का निधन

प्रसिद्ध समाजसेवी और पूर्व सीडीपीओ का निधन

सीडीपीओ पांवटा साहिब पद पर सेवाए दे चुके एके उपाध्याय का निधन हो गया है। गिरिपार के लोगों का उनके साथ खासा लगाव रहा। सीडीपीओ बनने पर पांवटा साहिब की सूर्या कॉलोनी में आवास बनाया। और अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गुरु महाराज के साथ हरिद्वार व ऋषिकेश में अपना ज्ञान ध्यान व जन सेवा करते रहे। ज्योतिष विद्या के माहिर थे। और एक प्रख्यात ज्योतिष के रुप मे अलग पहचान बना चुके थे।

शुक्रवार देर रात अचानक सीने में दर्द होने पर साईं अस्पताल बद्रीपुर ले जाया गया। जहाँ पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन से पांवटा साहिब व क्षेत्र में शोक की लहर है। मेरी उनके साथ आखिरी बार बात केदारनाथ यात्रा के जाते समय हुई थी।

Related Post