Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

राधा का भी श्याम , वो तो मीरा का भी श्याम

राधा का भी श्याम , वो तो मीरा का भी श्याम

श्री विश्वकर्मा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ कान्हा जी को मंदिर के उप प्रधान कमलजीत सिंह और मंजू धीमान ने झूला देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस मौके पर पांवटा साहिब के उभरते हुए सितारे अतिकांत वर्मा ने अपने भजनों से सभी को निहाल किया। इसके अलावा गायक दीपक ,मयंक ,करण और शिवम ने अपने भजन प्रस्तुत किए। जिससे लोग भाव विभोर होकर झुमने पर मजबूर हो गए। आज विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भारी संख्या में लोगों ने कान्हा जी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर शहर के सभी गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे। और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मंडल का महिला मंडल का और श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी का बहुत सहयोग रहा। जिसमें कार्यक्रम के अंत में विश्वकर्मा मंदिर की महिला मंडल अध्यक्ष मंजू धीमान ने सभी का आभार जताया।

Related Post