Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए गुरु और होनहार शिष्य

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए  गुरु और होनहार शिष्य

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पौंटा साहिब में आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। ये सम्मान समारोह सिरमौर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट योगदान के लिए और होनहार शिष्य सम्मानित किए गए।
5 सितंबर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। उनकी याद में प्रतिवर्ष इस दिन का आयोजन अध्यापकों को सम्मानित करके किया जाता है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीना थे।
सिरमौर एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी में जिले के 15 विद्यालय सम्मिलित हैं। प्रत्येक विद्यालय के के बेस्ट टीचर तथा दसवीं और बारहवीं में उच्चतम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नगर के गणमान्य व्यक्ति भी इस आयोजन में सम्मिलित थे।

इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय ने एक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। डी ए वी सिरमौर के गढ़वाली नृत्य तथा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के भांगड़ा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया द स्कॉलर होम का शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय नृत्य सबको मंत्र मुग्ध कर गया।
श्री रमन कुमार मीना ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जिसके कारण हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं तथा प्रगति कर सकते हैं ।राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा अति आवश्यक है उन्होंने यह भी बताया कि भारत की गुलामी का कारण उनकी अशिक्षा ही थी।
बीते कई वर्षों में इस क्षेत्र में निरंतर प्रयास हुए हैं और भविष्य‌‌ में और भी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आज हम चांद तक पहुंचे हैं और हमारा मिशन चंद्रयान सफल हुआ है तो उसके पीछे हमारे अध्यापकों का ही योगदान है।
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने भी सभी को टीचर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Related Post