Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

ढकरानी पावर हाउस से युवक का शव बरामद

ढकरानी पावर हाउस से युवक का शव बरामद

उत्तराखंड के विकासनगर में गुडरिच गांव के युवक का शव पुलिस ने ढकरानी पावर हाउस से बरामद किया है। गौरतलब है कि इस युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पूर्व उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई रिश्तेदारों और पुलिस को भी जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने युवक के शव को ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम गुडरिच शराब पीता था। शनिवार की शाम को भी उसने शराब पी थी। और आत्महत्या करने की बात कह कर वह घर से निकल गया। जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं है। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

Related Post