गिरिपार क्षेत्र के श्यामपुर गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में 22 साल की लड़की की मौत हो गई है जबकि परिवार के तीन लोग अस्पताल में दाखिल है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार के चार लोगों ने अरबी के पत्तों की सब्जी खाई थी जिसके कारण फूड प्वाइजनिंग हो गया। धनीराम के परिवार तीन लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें खुद धनीराम, इसकी पत्नी और बेटा शामिल है। जबकि बेटी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पांवटा के श्यामपुर गांव में 22 साल की लड़की की विषाक्त भोजन खाने से मौत : तीन अस्पताल में दाखिल

