Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

आंज भोज के बेटे को बचाने को दिल खोलकर आई मदद , अब बेटे की मां के बयान का इंतजार

आंज भोज के बेटे को बचाने को दिल खोलकर आई मदद , अब बेटे की मां के बयान का इंतजार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के आंज भोज क्षेत्र के बेटे दिव्यांशु पुत्र मोहीराम ग्राम जिजला डाकघर शिवा को बचाने के लिए लोग आगे आए है। अभी तक पता चला है कि 3 लाख से अधिक की मदद हो चुकी है। लेकिन अब बेटे की माता के बयान का इंतजार है। कि कितनी ओर मदद की आवश्यकता है। गोरतलब है कि दिव्यांशु जिसकी उम्र मात्र 10 वर्ष है और ये पांचवी कक्षा का छात्र है। अपने परिवार में आठ भाई-बहनों में यह सबसे छोटा है।

यह परिवार बहुत ही गरीब और तंगहाली में अपना गुजर बसर करता है । इस गरीबी से संघर्ष कर रहे इस परिवार पर बहुत बड़ी समस्या आ गई है क्योंकि इस लड़के को PGI में डॉक्टर ने ब्लड कैंसर का मरीज पाया है जो कि धीरे धीरे इसके शरीर मे फैले जा रहा है। जून 2023 से इसका परिवार बड़े लाचारी से इसका इलाज PGI के pediatric होस्पिटल(बच्चों का अस्पताल) में करवा रहे है। हमने Rudana association welfare से कुछ आर्थिक मदद की लेकिन जब हमने डॉक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल से एक स्वास्थ्य कार्ड उन्होंने इसका बना रखा है जिसकी आर्थिक सीमा 3 लाख तक है। डॉक्टर ने आगे बताया कि अगर 6-7 महीने इसका इलाज सही तरीके से होता है तो 4 से 5 लाख अतिरिक्त धन की आवश्यकता होगी ओर इसके ठीक होने के अवसर भी है। छोटी-मोटी धनराशि स्वेच्छा से इस बच्चे की माँ गुरदेई पत्नी मोहि राम के खाते में डालकर परिवार की आर्थिक मदद कर सकते है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सभी मीडिया के लोगों ने इसको प्रमुखता से उठाया। अब भी लोग मदद कर रहे है। अब माता गुरदेई ही अपना बयान जारी कर मदद के बारे में जानकारी दे सकती है।

नाम:- गुरदेई w/o मोहि राम
खाता संख्या:- 35597225050
IFSC:- SBIN0008117
SBI Rajpur
Mob:- 7807376218/ 7807370957

Related Post