जिला सिरमौर के रोहनाट क्षेत्र में एक गाडी नम्बर जिसका नंबर HP 08A-5405 था। सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिर गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति नरिया राम पुत्र रामिया उम्र 55 वर्ष, दुर्मा देवी पत्नी नैन सिंह उम्र 58 वर्ष , मनीषा पत्नी संतोष उम्र 28 वर्ष की मृत्यु हो गई है। ये पुजारली के निवासी थे। उपरोक्त तीनो का पोस्ट मार्टम PHC जरवा में करवाया जा रहा है।
जबकि गाडी चालक संतोष पुत्र नरिया राम गांव पुजारली, थाना कुपवी जिला शिमला उम्र 28 वर्ष तथा विमला देवी पत्नी नरिया उम्र 46 वर्ष जो इस दुर्घटना मे घायल हुए है। इनको चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के पश्चात आगामी ईलाज के लिए रेफर किया गया है। ये सभी अपने गांव पुजारली से गांव पनोग (रोनहाट) मे अपने एक रिश्तेदार के घर मृत्यु होने पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे।

