Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

सिरमौर के जवान ने नागालैंड में पाई शहादत

सिरमौर के जवान ने नागालैंड में पाई शहादत

जिला सिरमौर के जवान के शहीद होने की खबर आई है। नागालैंड असम राइफल्स में तैनात नाहन बर्मा पापड़ी निवासी 46 वर्षीय रणजीत सिंह बीमार थे है। कई दिनों तक बीमारी से जूझने के बाद आखिर में जवान जिंदगी की जंग हार गया। सोमवार की शाम को उनका निधन हो गया।

कंपनी के सीओ ने रणजीत सिंह के भाई बलवीर को इसकी जानकारी दी गई। भाई की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बीमारी से शहादत पाए जवान का पार्थिव शरीर बुधवार तक उनके पैतृक निवास पर पहुंच सकता है। रणजीत सिंह अपने पीछे अपने दो बेटे पत्नी तीन भाई और पिता को छोड़ गया है। शहीद रंजीत सिंह का एक पुत्र जमा दो और दूसरा दसवीं कक्षा में हैं।

Related Post