माननीय हर्षवर्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री।
विषय: सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अवैध एवं अयोग्य पदाधिकारियों के विरुद्ध शिकायत तथा मिश्रित युगल स्पर्धा टीम को राज्य स्तरीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में भेजने हेतु निवेदन।
माननीय महोदय,आपके संज्ञान में एक महत्वपूर्ण तथ्य लाना चाहती हूँ कि भारतीय बैडमिंटन संघ तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के खेल संघों के संचालन के नियमों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के लिए किसी भी बैडमिंटन संघ में पद धारण करने का अधिकतम कार्यकाल 5 वर्ष है। इसलिए, निर्धारित कार्यकाल से अधिक कार्यकाल रखने वाले हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारी स्वतः ही अयोग्य हो जाते हैं।
सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में रमेश ठाकुर , सुरेंदर सिंह (हिन्दुस्तानी) जी, संजय कलिया विगत 20-30 वर्षों से निरंतर विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं।
परन्तु आजीवन पदों पर आसीन रहने का किसी का विशेषाधिकार नहीं है। जबरन बेशर्मी से किसी पद पर अवैध चिपका रहने देना बैडमिंटन के हित में नहीं है।
सुरेंदर सिंह (हिन्दुस्तानी) हाल ही में सिरमौर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं और इस प्रकार उन्होंने एक नई राजनीतिक पारी शुरू की है। निश्चित रूप से एक राजनीतिक व्यक्ति को बेशर्मी से किसी पद पर अवैध रूप से चिपका नहीं रहना चाहिए।
सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अवैध एवं अयोग्य पदाधिकारियों ने मेरे बेटे और बेटी को नुकसान पहुँचाने की मंशा से जानबूझ अंडर-15 मिश्रित युगत टीम को एक सितम्बर 2023 से कुमारहट्टी, सोलन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित नहीं किया है।
सिरमौर जिला से अंडर-15 मिश्रित युगल प्रतियोगिता हेतु टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजी नहीं जा रही जबकि निकुंज रमौल उम्र 12 साल और नोशी रामौल उम्र 11 साल, जो सिरमौर जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अंडर 19 मिश्रित युगल स्पर्धा में उपविजेता रहे थे, अंडर 15 मिश्रित युगल में प्रतिनिधित्व करने के हकदार हैं।
इस मुद्दे पर माननीय महोदय से सीधा हस्तक्षेप करने की गुजारिश हैं और सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को आवश्यक निर्देश देने का निवेदन है।
धन्यवाद।
भवदीय,
पिंकी रमौल
