Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

डीजीपी आए सैल्यूट लिया और चले गए , पुलिस के जवान और आम जनता का ये है हाल

डीजीपी आए सैल्यूट लिया और चले गए , पुलिस के जवान और आम जनता का ये है हाल

सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीपुर चौक को चौड़ा करने का प्रयास किया है। और जनता के लिए और वाहन चालकों के लिए भी सुविधा है। लेकिन अब ट्रैफिक लाइट न होने के कारण ट्रैफिक पुलिस के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कई जवान लगातार मौके पर है। लेकिन ट्रैफिक लाइट नही है। आधा अधूरा काम करके विभाग तो आगे कुछ नहीं कर रहा है। अब ट्रैफिक पुलिस और आम जनता के लिए समस्या है।

जहां पर पहले ट्रैफिक लाइट हुआ करती थी अब यह लाइट नही है। पहले एक फैक्ट्री के सौजन्य से लाइट लगी थी। लेकिन अब सब कुछ आधा अधूरा है और हर दिन ट्रैफिक पुलिस को समस्या का सामना करना ही पड़ रहा है। जनता भी तकलीफ में है। पांवटा साहिब के एसडीएम और तहसीलदार की लोग जमकर तारीफ करते है। और इसका समाधान भी ये अधिकारी जल्दी ही करेगे।

Related Post