Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

कुदरत का खेल : एक ओर भारी बारिश तो दूसरी ओर बारिश के लिए इंद्रदेव की पूजा

कुदरत का खेल : एक ओर भारी बारिश तो दूसरी ओर बारिश के लिए इंद्रदेव की पूजा

 

एक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हैं। करोड़ो का नुकसान हो चुका हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं दूसरी और छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में इस बार मानसून की अच्छी बारिश नहीं हुई है। और किसान परेशान हैं।

अब जिले में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने अब आस्था का सहारा लिया है। इंद्रदेव को मनाने के लिए लगभग 85 गांव के लोगों ने उदेला की पहाड़ी पर देव भीमसेन के पत्थर को हिलाया है। इससे पहले ढोल-नगाड़े के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। फिर शिला को हिला कर सालों पुरानी परंपरा निभाई। ग्रामीणों की मान्यता है कि पत्थर को हिलाने से इंद्र देवता प्रसन्न होते हैं। और बारिश होती है।

Related Post