Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा साहिब का चिराग राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम

पांवटा साहिब का चिराग राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में  प्रथम

हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज प्रतियोगिता का पांवटा साहिब में समापन हुआ। जिसमे पांवटा साहिब के द स्कॉलर्स होम के छात्र चिराग फांडा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अंडर-19 बॉयज कैटिगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता के परिणाम को देखते हुए स्कूल निर्देशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग व गुरमीत कौर नारंग ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं जो उनके उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बनता है l इस अवसर पर स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक डॉ कुलदीप बतान रोहित शर्मा, प्रवीण ठाकुर, निशा ठाकुर, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर राजपूत, अमित कुमार व रमणीक सहोता को भी हार्दिक बधाई दी।

Related Post