प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों में पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर जन जन की सुख शांति जन जन की भलाई जन जन के कल्याण के लिए श्री शिव महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का संकीर्तन आयोजन किया जा रहा है।
धार्मिक कथा दिनांक 23 अगस्त दिन बुधवार से लेकर 29 अगस्त दिन मंगलवार तक चलेगी। पावर कथा का समय हर रोज शाम 3:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक का होगा। जिसमें इस वर्ष उत्तर भारत के जाने पहचाने और लोकप्रिय कथा व्यास आचार्य श्री सुखदेव जी महाराज कुरुक्षेत्र हरियाणा वाले अपने मुखारविंद से, और अपनी आध्यात्मिक एवं मधुर वाणी के साथ धार्मिक श्री शिव महापुराण कथा का संकीर्तन गुणगान करेंगे।
दिनांक 29 अगस्त दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे कथा संपूर्ण होने की मंगल बेला पर विशाल भंडारा दोपहर 12:00 बजे होगा। ये जानकारी मंदिर समिति के प्रचार मंत्री, धर्मवीर सिंह राठौड़ मीडिया को प्रदान की।

