Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा साहिब पहुंचे शतरंज के खिलाड़ी

पांवटा साहिब पहुंचे शतरंज के खिलाड़ी

जिला सिरमौर शतरंज संघ ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के सौजन्य से आज राज्य स्तरीय U/7 एवम U/19 (boys, girls)प्रतियोगिता का आगाज़ दून वैली पब्लिक स्कूल भाटांवाली में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि सतीश कुमार गोयल ( President Himachal Chamber of Commerce & Industries, Paonta sahib)के कर कमलों द्वारा शतरंज की एक चाल खेल कर किया गया।

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि महोदय ने कहा कि सिरमौर शतरंज संघ कोई भी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगा तो उनके चैम्बर का संघ को पूर्ण सहयोग करेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी शतरंज के प्रति जागरूकता को सराहा। इस अवसर पर श्रीमती शिवानी पांडेय ने शतरंज संघ एवम खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी। संघ की अध्यक्षा शैलजा ठाकुर ने सिरमौर शतरंज संघ की उपलब्धियों को समक्ष रखते हुए सभी का स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला सिरमौर शतरंज संघ के सभी गणमान्य सदस्य अमित शर्मा, सुशील गर्ग, हितेश फांडा, राजेन्द्र सिंह, अनूप शर्मा उपस्थित रहे।

Related Post