Breaking
Fri. Jan 16th, 2026

पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल के तहत पुरूवाला में निजी क्लीनिक का डॉक्टर गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पुरुवाला के डॉक्टर रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में नाहन भेज दिया है।

गौरतलब है एक महिला के मामले में वह अदालत में पेश नहीं हुआ था। जिस कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
इस डॉक्टर ने कई महिलाओं की जिंदगी खराब की हैं। शिलाई की एक महिला के अलावा कई मामलों में वह वांछित है।

इस में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। पुलिस ने कल से इस मामले को मीडिया से छुपा कर रखा और आज भी कोई सूचना मीडिया को नही दी गई है। इस डॉक्टर को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है।जिस कारण इतने दिनो तक ये खुलेआम घूमता रहा। ये पुलिस थाना क्षेत्र माजरा के तहत आता है।

Related Post