जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को जिला सिरमौर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। वह हेलीकॉप्टर से सतौन हेलीपेड पर उतरे। इसके बाद अम्बोण गांव में प्रभावित परिवारों से मिले और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस मौके अम्बोण के लोगों ने उनके सामने अपनी समस्या रखी। लोगों ने कहा कि उनको पैसे नहीं कही और जगह जमीन दिलाई जाए। इस बाद सीएम ने कच्ची ढांक एनएच का निरीक्षण भी किया। और सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
लेकिन जैसे ही वह सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण के लिए गए। तो उनके साथ कांग्रेस के छुटभैया नेता भी फोटो खिंचवाने की होड़ में हॉल में पहुंचे। और इस दौरान वहां पर इतना शोरगुल हुआ की पीड़ित की बात सीएम सही ढंग से नहीं सुन सके। छुटभैया नेता ऐसे थे जिनका पीड़ितों के लिए कोई सहयोग नहीं रहा। कुछ नेता तो आम आदमी पार्टी के भी पहुंच गए। जिन्होंने चुनाव में किरणेश जंग को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हैरानी की बात तो यह रही की पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी सही ढंग से पीड़ितों की बात नही रख सके।
