Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

आपदा पर राजनीति करने वालों को क्या बोले मंत्री हर्षवर्धन चौहान

आपदा पर राजनीति करने वालों को  क्या बोले मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पांवटा साहिब: आज उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विश्राम गृह पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने सतौन निवासी शशिकांत शर्मा को अपनी ओर से एक स्कूटी भेंट की। ये दोनों टांगों से अपाहिज है। अब तिपहिया स्कूटी की सुविधा होने के बाद वह कहीं पर भी आवाजाही कर सकेगा।

इसके बाद हर्षवर्धन चौहान सिरमौरी ताल में विनोद कुमार को सांत्वना देने पहुंचे। इनका पूरा परिवार गत दिनों भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ में काल का ग्रास बन गया था। विनोद कुमार अपने बड़े भाई कमल के घर में रह रहा है।

उद्योग मंत्री ने विनोद कुमार तथा उसके परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि हम समझ सकते हैं कि यह दुख की इंतिहा है और इतने गहरे घावों को कोई भी नहीं भर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है और हर संभव सहायता करेगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मालगी में बादल फटने के कारण सिरमौरी ताल में भयंकर बाढ आ गई थी, जिसने विनोद कुमार के घर सहित परिवार के पांच सदस्यों को अपने आगोश में ले लिया। गांव के लगभग 17 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनके घरों और जमीनों को खासा नुकसान पहुंचा है।

इसके बाद हर्षवर्धन चौहान राजबन भी पहुंचे जहां सिरमौरी ताल के बाढ़ प्रभावित 17 परिवारों के लगभग 200 लोगों को सरकार ने आश्रय प्रदान किया है। उद्योग मंत्री ने आश्रय गृह में मौजूद सभी लोगों से बातचीत करके उनकी पीड़ा को कम करने का भरसक प्रयास किया।

उन्होंने प्रशासन की टीम को साथ लेकर अधिकारियों को सिरमौरी ताल के प्रभावित परिवारों के मकान और जमीनों के नुकसान की रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करके राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए, हालांकि प्रशासन ने फौरी राहत पहले ही प्रदान कर दी है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक सहायता करने के प्रयास कर रही है ताकि लोगों का सुविधाजनक पुनर्वास हो सके। उन्होंने शेल्टर होम में लोगों के रहने व उनके खाने-पीने के प्रबंधों का भी जायजा लिया और लोगों से फीडबैक प्राप्त करके उन्हें और अधिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए अधिकारियों को कहा।

इसके बाद उद्योग मंत्री ने सतौन में पोका, भझोन, चांदनी, कठवार, कोटगा, मनाल, साखोली, कांटी मशवा तथा बड़वास ग्राम पंचायतों के लोगों को समस्याओं को सुना। और उद्योग मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से लोगों की अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया।

इसके बाद कफोटा में उद्योग मंत्री के समक्ष  बोखाला-पाब, दुगाना, शिल्ला, टटियाणा, कोटा-पाब, ठोठा-जाखल, समां-पंपता, जामना, जाखना, कांडो चियोग, शरली, माशु चियोग पंचायतों के लोगों ने अपनी समस्यायें रखी ।
लगा देते हैं व स्वयं भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि कई दशकों के बाद इतनी बड़ी आपदा प्रदेश में आई है जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। जान व माल का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। बहाली के कार्यों में सरकार व प्रशासन दिन-रात लगे हैं लेकिन बरसात अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन नई-नई आपदाएं प्रदेश में घटित हो रही है।
उन्होंने आपदा कि इस घड़ी में आम जनमानस से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने हुई आपदाओं को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही है और किसी भी प्रकार की छिंटा-कशी करना प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ भी धोखा करने जैसा है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्हें जब भी समय लगता है अपनी जनता के बीच उनकी दुख तकलीफों का समाधान करने के लिए पहुंच जाते हैं और शिमला में भी हर समय लोगों की समस्याएं सुनने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र को स्थानीय लोगों के सहयोग से तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अश्विनी शर्मा, भारत भूषण मोहिल निदेशक राज्य सहकारी बैंक, असगर अली निदेशक जोगिंद्रा बैंक, अवनीत सिंह लांबा, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन तपेन्द्र सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
.

Related Post