Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

बीजेपी पांवटा मंडल के अध्यक्ष बनते ही रमेश तोमर का बड़ा बयान, सब हैरान

बीजेपी पांवटा मंडल के अध्यक्ष बनते ही रमेश तोमर का बड़ा बयान, सब हैरान

पांवटा साहिब बीजेपी के मंडल अध्यक्ष बनते ही आंज भोज के बीजेपी नेता रमेश तोमर का पहला ऐसा बयान सामने आया है जिससे पार्टी और विपक्ष सब हैरान है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि बीजेपी बड़ी पार्टी है। इस पार्टी में लोग आते जाते रहते है। लेकिन इससे पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता। और जो लोग पार्टी से ऊपर अपने आप को समझते है। वो आज धरातल पर आ गए है। उनका सीधा इशारा मनीष तोमर, रोशन लाल शास्त्री और मदन मोहन शर्मा की तरफ था।

ये तीनों नेता अब बीजेपी में नही है। ये नेता विधानसभा चुनाव में सुखराम चौधरी के खिलाफ काम कर चुके है। रमेश तोमर ने स्पष्ट कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भारतीय जनता पार्टी बूथ पर काम करेगी। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मजबूत है लोकसभा में हिमाचल की चारों सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने मंडल, जिला, प्रदेश और पूर्व ऊर्जा मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करेंगे और जो पार्टी के खिलाफ जाता है। वह कभी पार्टी का वफादार नहीं हो सकता।

Related Post