Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

विनोद की मदद के लिए सिर्फ 2 घंटे में एकत्रित हुए 2 लाख 31 हजार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में बादल फटने से अपने पिता, माता, पत्नी, बेटा और बेटी को खोने वाले और अपनी जमीन, मकान, खेत, खलिहान, ट्रैक्टर और बाइक समेत सब कुछ खोने वाले परिवार में अकेले बचे पीड़ित विनोद की मदद के लिए कल सिर्फ 2 घंटे में एकत्रित हुए 2 लाख 31 हजार लोगों ने एकत्रित कर विनोद को दिए।

विनोद की मदद के लिए ग्राम नारीवाला शिव मन्दिर के प्रांगण मे घृत बाहती चहाँग महासभा सिरमौर की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष नन्द लाल परवाल ने की। इस बैठक में कोई भाषण बाजी नही हुई। यही बात की गई कि सिरमौरी ताल में हुए हादसे ने विनोद का सब कुछ छीन गया है। इसलिए उनकी जो मदद करना चाहते है। वो कर सकते है। और देखते ही देखते बिरादरी ने सिर्फ 2 घंटे में एकत्रित हुए 2 लाख 31 हजार एकत्रित कर मदद की।

इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, सुभाष चौधरी, राकेश मेहरालु, नरेन्द्र प्रधान, त्रिशला, सुरेखा चौधरी,रामपाल, देवेन्दर चौधरी, सुरजीत सिंह, दाता राम, बलवीर मलकीत, रामप्रसाद और गगन चौधरी आदि मौजूद थे।

Related Post