Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

आखिर जिंदगी की जंग हार गया 23 साल का रविंद्र

आखिर जिंदगी की जंग हार गया 23 साल का रविंद्र

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के मस्तभोज के गांव माशु का युवक कई दिनों तक जिंदगी जंग लड़ता रहा है। लेकिन अंत में जिंदगी के लिए जंग लड़ने वाले युवक की मौत हो गई। युवक को कुछ दिन पहले जहरीले सांप ने काट दिया था। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल हैं।

रविन्द्र चौहान उर्फ गोलू (23) पुत्र चत्तर सिंह, को बचाने के लिए परिवार चडीगढ़ पीजीआई समेत कई अस्पतालों उपचार के लिए ले गए। अब उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। जहाँ बीती रात उसने जिंदगी की जंग हार दी। युवा की अकस्मात मौत से मस्तभोज में शोक की लहर हैं।

बताया जा रहा है कि रविन्द्र चौहान उर्फ गोलू को लगभग 10 दिन पूर्व घर में काम करते समय एक सर्प ने काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उत्तराखंड राज्य के लेहमन अस्पताल पहुँचाया, जहां कुछ दिन उपचार बाद उसे देहरादून के बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

इसके बाद युवक को मैक्स अस्पताल देहरादून में उपचार के लिए एडमिट किया गया, हालांकि इस दौरान युवक की हालत स्थिर बनी रही और उसके बचने के आसार दिखने से परिजन व ग्रामीणों ने राहत की सास ली थी, लेकिन दो रोज पूर्व ही युवक की तबीयत एकाएक और बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे फिर से आईसीयू में उपचार के लिए रखा गया और बीती रात युवक ने उपचार दौरान ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सर्प का जहर इतना तेज था कि घटना के कुछ घण्टों बाद ही युवक की चेहरा व बॉडी पूरी सूज गई व जहर का असर किडनी व फेफड़ों तक पहुंच गया। जिस उपरांत उसे बचा पाना डॉक्टर के लिए भी चुनौती पूर्ण हो चुका था।

माशु पंचायत प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि सर्पदंश से एक युवक की मौत हुई हैं, जिससे पूरे मस्तभोज क्षेत्र में शोक की लहर हैं। युवक हँसमुख व मिलनसार स्वभाव का था और साधारण परिवार से सम्बंध रखता था। उन्होंने कहा कि युवक का अंतिम संस्कार आज (शनिवार) को उसके पैतृक स्थल गांव माशु में किया जाना है।

Related Post