हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के तीसा के समीप हिमाचल पुलिस के 5 जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा तीसा से बैरागढ़ मार्ग उस समय हुआ जब पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी नीचे गिरी। और नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई से लुढ़क कर सिउल नदी में जा गिरी।
इस हादसे में पांच पुलिस जवानों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 5 व्यक्ति घायल हैं । एक घायल में तीसा अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि तीन अन्य को चंबा रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि बटालियन के पुलिस जवान सूमो में पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नदी में जा गिरी।

