Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे पांचों शव बरामद

सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे पांचों शव बरामद

पांवटा साहिब उप-मण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर के सिरमौरी ताल में बुधवार रात बादल फटने के कारण मलवे में दबने से एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। दादा और पोती का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पिछले कल 63 वर्षीय कुलदीप सिंह व उनकी 8 वर्षीय पोती दीपिका के शवों को बचाव दलों द्वारा निकाला गया जबकि आज शुक्रवार को कुलदीप सिंह की पत्नी जीतो देवी तथा विनोद कुमार की पत्नी रजनी व पुत्र नितेश के शवों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है।
प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को 1.50 लाख रुपये की राशि बतौर फौरी राहत प्रदान की है। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के नेतृत्व में राहत एवं पुनवार्स कार्य जारी है।

Related Post