Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

पांवटा साहिब में इस युवा कांग्रेस नेता घर पहुंचे दोनों मंत्री

पांवटा साहिब में इस युवा कांग्रेस नेता घर पहुंचे दोनों मंत्री

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के युवा नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने आज अपनी राजनैतिक पहुंच की ताकत दिखा दी है।
आज प्रदेश कांग्रेस सरकार के दो मंत्री शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान नुकसान का जायजा लेने पांवटा साहिब आए थे और विश्राम गृह में पहुंचने से पहले दोनों मंत्री सरदार अवनीत सिंह लांबा के घर पहुंचे।

इस मौके पर सिख समाज बिरादरी और अल्पसंख्यक बिरादरी ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर लांबा ने मंत्रियों के सामने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं भी रखी।

Related Post