Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

दंगों के बाद CM मनोहर हुए ‘ लाल ‘ नूंह में घुसपैठियों पर बड़ी कार्यवाही

दंगों के बाद CM मनोहर हुए ‘ लाल ‘  नूंह में घुसपैठियों पर बड़ी कार्यवाही

हरियाणा के मेवात – नूंह में हुए दंगों के बाद अब मनोहर लाल खट्टर की बीजेपी सरकार जाग गई है। और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नूंह में घुसपैठियों पर बड़ी कार्यवाही की है। हरियाणा पुलिस और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की नींद भी खुल गई है।

पुलिस ने दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने तावडू में करीब 50 रोहिंग्याओं मुसलमानों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि यह लोग हिंसा में शामिल थे।

इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। इतना ही नहीं शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। ऐसे में पुलिस ने अवैध कब्जा पर वीरवार की शाम को बुलडोजर चलाया।
यह कार्रवाई जिला उपायुक्त के आदेशों पर हुई है। तावडू में बड़ी संख्या में रोहिंगिया रह रहे थे। इस दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ दहिया ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया। ये कार्यवाही तावडू के सेक्टर-11 की 7 में की गई है। यहां पर भारी संख्या में घुसपैठिए अवैध तरीके से झुगी झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे।

Related Post