Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

बीजेपी ने दिया वफादारी का इनाम , रमेश तोमर होगे बीजेपी के प्रधान

बीजेपी ने दिया वफादारी का इनाम , रमेश तोमर होगे बीजेपी के प्रधान

इस बार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की कमान आंज भोज के भाजपा के वफादार नेता और पूर्व बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर के हाथ में होगी। यह लगभग तय है। आज रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग में हुई।

इसमें 4 नाम सामने आए थे। रमेश तोमर ,राकेश मेहरालू , बलबीर सिंह और हितेंद्र चौधरी । लेकिन इनके बाद इनके बीच भी आपसी सहमति हो चुकी है। और रमेश तोमर को अध्यक्ष पद की कमान मिल सकती है। रमेश तोमर ने बीजेपी को विधानसभा में अपने आंजभोज क्षेत्र के अलावा ग्राम पंचायत भैला से भी वोट दिलाए। जबकि भैला पंचायत से मनीष तोमर एमएलए का चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में भी रमेश तोमर ने ना केवल पार्टी का साथ दिया बल्कि भाजपा को बढ़त दिलाने के लिए को मेहनत की।

Related Post