Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

अघोषित कट तो लग ही रहे है। पांवटा में घोषित कट 2 अगस्त को इस क्षेत्र में

अघोषित कट तो लग ही रहे है। पांवटा में  घोषित कट 2 अगस्त को इस क्षेत्र में

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में दिनांक 02.08.2023 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि दिनांक 02.08.2023 दिन बुधवार को 132 KV गिरी – पांवटा लाइन के निवारक रखरखाव/हॉट स्पॉट पर ध्यान देने, ईएचवी लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई और लूपिंग के लिए विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 KV उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।

जिसके अंतर्गत 132/33/11 KV सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11kv गोंदपुर ( समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी,पात्त्लियों क्षेत्र, 33 kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन, 33 kv शिल्लाई, 33 kv रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी |विभाग ने आम जन मानस से सहयोग की अपील की है। शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा।

Related Post