Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

खतवाड़ के बाद छुछेती गांव में भारी तबाही

खतवाड़ के बाद छुछेती गांव में भारी तबाही

जिला सिरमौर की पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बनौर के छुछेती गांव में बारिश से भारी नुकसान हुआ हैं। छुछेती गांव के निवासी अमर सिंह शर्मा ने बताया कि गत दिनों हुई बारिश से उनकी सारी जमीन बारिश की भेंट चढ़ गई।

उनके खेत में खड़ी फसल नष्ट हो गई है। और उनकी जमीन पर उगे देवदार, चंदन, चीड़, अखरोट और पशुचारे के सैंकड़ों पेड़ नष्ट हो गए है। इसके अलावा पशुशाला भी गिरकर खत्म हो गई है।

उन्होंने तहसीलदार को लिखे पत्र में कहा कि मौके पर पटवारी को भेजकर हुए नुकसान का जायजा लिया जाए और
जमीन के बदले कहीं सुरक्षित जगह जमीन दिलाई जाए। और लाखों रुपए के नुकसान के लिए उनको मुआवजा दिया जाए।

Related Post