Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

आईआईटी में पांवटा साहिब के दो छात्र


पांवटा साहिब : प्रतिष्ठित प्रौद्योगिक संस्थान आईआईटी में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के 2 छात्रों शुभम और सुशांत परमार का चयन हुआ है। आईआईटी की कठिन परीक्षा तथा काउंसलिंग को पार करके दोनों छात्र संस्थान में प्रवेश पा गए हैं। शुभम को आईआईटी रोपड़ में मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा सुशांत परमार को आईआईटी जम्मू में सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा में चार चांद लगा दिए हैं। दोनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हैं।

Related Post