Breaking
Sat. Jun 13th, 2026

आखिर बनौर के ग्रामीण SE से क्यों मिले

आखिर बनौर के ग्रामीण SE से क्यों मिले

आज आंज भोज क्षेत्र की बनौर पंचायत और क्षेत्र के लोग शिवा – बनौर मार्ग पर बोरेड़ खडड में पुल बनाने की मांग को लेकर SE से मिले। गौरतलब है कि आंज भोज क्षेत्र में शिवा-बनौर के बीच खड्ड पर दशकों से पुल बनाने की मांग कर रहे है। इसका कारण ये है कि बरसात में इस खड्ड में बाढ़ आती है। और क्षेत्र के 5 गावों के अलावा तिलोरधार होकर शिलाई जाने वालों का भी ये वैकल्पिक मार्ग है। प्रदेश में कई सरकारें आईं और चली गई लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली।

गौरतलब है कि इस खडड पर पुल का शिलान्यास वर्ष 2012 में तत्कालीन भाजपा की सरकार ने किया था। मगर इस बीच कांग्रेस की सरकार भी आई और फिर अब भाजपा की सरकार भी आ गई है मगर पुल का निर्माण आज तक नहीं पूरा नहीं हुआ है।

जबकि इस खडड पर पुल बनने से पांवटा विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज की पंचायत बनौर के अलावा शिलाई क्षेत्र के लोगो को सुविधा होगी। इस बोरेड़ खडड पर पुल बनने से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार क्षेत्र के दर्जनो गांवो का भी लाभ मिलेगा।

इसके अलावा बनौर पंचायत के डिमटवाड़, धनवासा, छुछेती, शिड़ी खतवाड़, बाग बनौर व निगाली आदि गांवो को इस पुल के बनने से फायदा होगा। क्योंकि बरसात मे इस खडड में बाढ़ आती है। जिससे इन गांवो का संपर्क बरसात के दिनो में कट जाता है। जिस कारण लोगो को कई किमी पैदल चलना पड़ता है।

कई बार लोग जान जोखिम में डालकर इस खडड को पार करते है। बरसात में बसें व अन्य वाहन खडड से आगे नहीं जाते। बरसात के दिनो में बिमार लोगो को अस्पताल पहुंचना सबसे बड़ी समस्या होती है। किसानो को अपनी फसलें मंडीयो तक पहुंचाने में भी भारी परेशानी होती है।

कुछ साल पहले एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलने के कारण खड्ड के दूसरी ओर बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन इस दौरान पुल के दूसरी और एंबुलेंस आ गई थी। और लोगों की सहायता से खड्ड को पार कर महिला को एंबुलेंस में पहुंचाया गया।

Related Post