Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

नशा या लूटपाट : पांवटा साहिब में मजदूर की हत्या

नशा या लूटपाट : पांवटा साहिब में मजदूर की हत्या

पांवटा साहिब में कल रात विश्वकर्मा चौंक पर एक प्रवासी मजदूर पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

जानकारी के अनुसार मनोरंजन ठाकुर पुत्र बालेश्वर निवासी बिहार पांवटा साहिब में आइसक्रीम बेचता था। देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे विश्व कर्मा चौंक के समीप वह अपने साले के साथ घर जा रहा था।

एक व्यक्ति ने पीछे से मनोरंजन के ऊपर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Post