Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

2023 A love story : क्या है सीमा और सचिन का सच

2023 A love story : क्या है सीमा और सचिन का सच

देश में चर्चा का विषय बन चुकी सीमा हैदर को आज यूपी ATS की नोएडा यूनिट ने हिरासत में ले लिया। सीमा को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। सीमा के साथ उसके चारों बच्चों, पति सचिन और उसके पिता को भी ATS ने हिरासत में लिया है।

खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं। वहीं सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है। इसके बाद सीमा पर आईएसआई के एजेंट होने का शक और बढ़ गया है।

यूपी एटीएस नोएडा यूनिट में सीमा हैदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एटीएस भी अपनी तरफ से सीमा हैदर के बारे में जानकारी जुटा रही है। एटीएस सीमा और सचिन के व्हाट्सअप और तमाम सबूतों के आधार पर जांच करेगी।

कुछ दिनों से सीमा और सचिन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सीमा और सचिन लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है। कोई उनकी लव स्टोरी को सही बता रहा है तो कोई सीमा के भारत में अवैध तरीके से प्रवेश को लेकर सवाल उठा रहा है। वहीं, सीमा को जैसे ही ATS अपने साथ ले गई, सचिन के घरवालों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं।

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर शनिवार को पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ हुई। अब सोमवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा के घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Post