Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

पुलिस को सुख : सलामी देना कर दी सीएम ने बंद

पुलिस को सुख : सलामी देना कर दी सीएम ने बंद

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के फील्ड दौरों के दौरान पुलिस द्वारा दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ (सलामी) को 15 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है ।
हालांकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन आदेशों में छूट रहेगी। यह निर्णय प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए लिया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के दृष्टिगत फैसला लिया है, ताकि पुलिस बल की कमी न हो और गार्ड ऑफ ऑनर वाले पुलिस जवानों का राहत
एवं बचाव कार्य में इस्तेमाल किया जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय आपदा के प्रभावों से निपटने के लिए प्रदेश के संसाधनों के सही उपयोग के उद्देश्य से लिया गया है।

Related Post