Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस नेता

पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस नेता

पांवटा साहिब : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका पावंटा साहिब के पूर्व चेयरमैन सरदार ओंकार सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। वह 84 वर्ष के थे। रविवार को दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें पावंटा साहिब के जेसी जुनेजा हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत न सुधरने पर उन्हें देहरादून के किसी बड़े हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। लेकिन उनका देहांत हो गया।

सरदार ओंकार सिंह सफल उद्योगपति एवं कारोबारी भी थे। पूरे शहर में उनकी एक अलग ही पहचान थी। ओंकार सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र उद्योगपति नरेंद्र पाल सिंह सहोता तथा परमिंदर सिंह सहोता, पुत्रवधुएं पोते पोतियों नाती भरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

Related Post