Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन समारोह

इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन समारोह

पांवटा साहिब में इनरव्हील क्लब ने अधिष्ठापन समारोह आज धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सीमा कपूर मुख्य अतिथि और एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने इनरव्हील क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरसात से हुई आपदा के दौरान सामाजिक संस्थाओं ने प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है।

इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अंजू वर्मा और महासचिव शिवानी वर्मा ने विधिवत पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी नए सत्र में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने अपना लक्ष्य भी सामने रखा। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व प्रधान प्रभजोत कौर ने बीते वर्ष में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान नगर परिषद चेयरमेन निर्मल कौर के अलावा अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, एनपीएस नारंग, गुरमीत कौर नारंग, सुमेश वर्मा , एनपीएस सहोता, अरुण गोयल, कविता गोयल आदि मौजूद थे।

Related Post