Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

दून प्रेस क्लब ने शिक्षिका के निधन पर जताया शोक

दून प्रेस क्लब ने शिक्षिका के निधन पर जताया शोक

पांवटा साहिब : दून प्रेस क्लब ने शिक्षिका के निधन पर शोक प्रकट किया है। शिक्षिका दिव्य हिमाचल के प्रधान संपादक अनिल सोनी की छोटी बहन थी। उनकी बहन 55 वर्षीय अनादि गुप्ता का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वीरवार से वह फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थीं। शिक्षा विभाग में प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत अनादि के स्वर्गवास की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अनादि गुप्ता हिंदी विषय की लेक्चरर थी और कई वर्षों से सफल अध्यापन कार्य कर रही थी। इन दिनों वह धर्मशाला के सकोह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सेवारत थीं।
दून प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर और क्लब के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

Related Post