Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

मुस्लिम युवक द्वारा भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

मुस्लिम युवक द्वारा भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

जिला सिरमौर में गो वंश की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक मुस्लिम युवक ने फेसबुक पर भगवान राम के प्रति आपत्ति जनक टिप्पणी कर दी।

इसकी शिकायत नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल ने पुलिस थाना पौंटा साहिब में की है। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम युवक ने भगवान राम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है इसलिए इसके खिलाफ देवी-देवताओं के अपमान का मामला दर्ज किया जाए और गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने इसके साक्ष्य भी थाना प्रभारी को प्रस्तुत किए हैं।

गौरतलब है कि पहले भी कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा भगवान शिव शंकर के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उस वक्त भी माजरा में बवाल मच गया था।

Related Post