Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह चौहान का निधन

पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह चौहान का निधन

बनौर गांव निवासी माईन ओनर, पूर्व जिला परिषद सदस्य व ठेकेदार बलबीर सिंह ठुंडू के आकस्मिक निधन के साथ समस्त गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर है। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। रात लगभग 11 बजे अपने निवास स्थान बनौर में उन्होंने आखिरी सांस ली। इन्हें सारे क्षेत्र में लोग बुग्गी के नाम से जानते थे। बलबीर सिंह चौहान ठुंडू बिरादरी एवं आजंभोज क्षेत्र का जाना माना चेहरा थे।

गौरतलब है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण उन्हें हिमाचल व उतराखंड मे लोग जानते है। इतिहास मे दर्ज राजा जुबल के बाद अगर किसी ने बीजट महाराज जी को उनके मुख्य मंदिर सरहान (चौपाल) से अपने घर बनौर व विकासनगर तक की यात्रा और जागरण करवाने में सफलता हासिल की है तो वो शख्स केवल बलबीर सिंह ठुंडू जी थे। ऐसा एतिहासिक कार्य आज तक इतिहास में उनके अलावा कोई नहीं करवा पाया है।

ज्ञात रहे कि बलबीर ठुंडू  पूर्व में जिला परिषद सदस्य भी रहे है और आंजभोज क्षेत्र का भी बड़ा चेहरा थे। और उन्होंने हमेशा बनौर गांव, समस्त ठुंडू बिरादरी, क्षेत्र और जिले का नाम ऊंचा रखने के लिए अनेक कार्य किए। उनका नाम हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा।

Related Post