Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

बारिश का पानी नीचे की तरफ ही आएगा CM साहब : हर्षवर्धन का करारा जवाब

बारिश का पानी नीचे की तरफ ही आएगा CM साहब : हर्षवर्धन का करारा जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भड़क गए। उन्होंने पंजाब के सीएम को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम का बयान बचकाना और गैर जिम्मेदाराना है।

भगवंत मान के ‘अब ले लो पानी’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान देना एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए शोभा नहीं देता है। खासकर ऐसे वक्त में जब हिमाचल, पंजाब सहित दूसरे राज्य त्रासदी से जूझ रहे हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जब हैवी
रेनफॉल होगा तो पानी नीचे की और ही बहेगा। पानी के लिए न हिमाचल की जनता और न प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। पानी अगर पंजाब में जा रहा है, तो इससे हिमाचल के हक की लड़ाई खत्म नहीं हो जाती है। हक की लड़ाई के विवाद को दोनों राज्य मिल बैठकर सुलझाने को तैयार है।

Related Post