Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

पांवटा साहिब के बहराल में कांवडियों से भरा ट्रक पलटा

पांवटा साहिब के बहराल में कांवडियों से भरा ट्रक पलटा

हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर बहराल के समीप कांवडियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी को गंभीर चोटे नहीं आई। जिनको हल्की चोटें आई है। उनका पांवटा साहिब अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा के नेतृत्व में राहत और बचाव के लिए टीम मौके पर पहुंची पहुंची है। पुलिस और प्रशासन की टीम मदद के लिए जुटी है। पुलिस के अनुसार इसमें 25 से 30 के बीच कावड़ीये थे। ये सभी हरिद्वार से कावड़ लेकर यमुनानगर की तरफ जा रहे थे।

Related Post