प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीम प्रभावित लोगों की सकुशलता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।
उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के कहर से देश के कई राज्य प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन में राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 या 17 लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, घरों को नुकसान हुआ। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी बात की और मदद का पूरा आश्वाशन दिया।

