पुलिस के जवान ने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ये घटना 9 जुलाई की हैं। जब उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब ड्यूटी चौकी स्यानाचट्टी में नियुक्त चमन तोमर डाबरकोट में होमगार्ड के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे।
वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वह पत्थर की चपेट में आ गया। और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु CHC बड़कोट लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरा उत्तराखंड पुलिस परिवार शोक संतप्त है। भगवान उसकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें ।

