Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

एबीवीपी ने आज 75वां स्थापना दिवस मनाया : कैसे और किसके साथ मनाया

75वें स्थापना दिवस पर एबीवीपी नाहन इकाई द्वारा आज नाहन आस्था स्कूल में मिष्ठान वितरण किया गया। राष्ट्र पुनर्निर्माण के लक्ष्य को साथ लिए युवाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा का संचार करते करते 9 जुलाई 1949 को जो बीज बोया गया था आज वो विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन बनकर उभरा है।

संघर्षो के 75 वर्ष पूर्ण होने के साथ साथ विद्यार्थी परिषद के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज नाहन इकाई के कार्यकर्ता आस्था स्कूल पहुँचे। वहाँ पर विकलांग बच्चों के साथ विद्यार्थी परिषद का 75वां स्थापना दिवस मनाया व साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इकाई उपाध्यक्ष दीक्षित पुंडीर जी ने बताया कि युवाओं के भीतर उत्साह व जोश की कमी नही होती, उस उत्साह और जोश को राष्ट्रहित में लगाने का कार्य विद्यार्थी परिषद बखूबी निभा रही है। वहीं साथ ही समाज के भीतर राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रचार भी विद्यार्थी परिषद कर रही है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष बीरसान्टा जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद को समाज में एक सशक्त छात्र हितैषी के रूप में देखा जाता है। विद्यार्थी परिषद का एक सामान्य कार्य भी अन्य संगठनों की तरह निरन्तर समाज को कोसता नही है,बल्कि बेहतर बदलाव लाने के लिए निरंतर लोगों के बीच कार्य करता है।इस दौरान ईकाई उपाध्यक्ष दीक्षित पुंडीर, आशीष, अंकित व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post