
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। कारण एक ही है। इंद्र देवता के आगे सब बेबस नजर आ रहे है। कल से हो रही बारिश से नदिया उफान पर है। पांवटा साहिब क्षेत्र में गिरि,यमुना और आसपास की नदिया उफान पर है। सड़के टूट रही है। और आगे भी बारिश की संभावना है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि जिले में भारी वर्षा के दृष्टिगत 10 जुलाई, सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कुल्लू जिला में भी स्कूल बंद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि गत शनिवार प्रातः से ही जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण अधिकतर संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तथा सभी नाले व नदियां उफान पर है। मौसम विभाग द्वारा भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मध्यनजर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों, महाविद्यालयों व आईटीआई में सोमवार 10 जुलाई को अवकाश रहेगा।
