पांवटा साहिब : पूर्व उर्जा मंत्री व पांवटा साहिब के बीजेपी विधायक सुखराम चौधरी को अब हिंदू वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा है। डर इतना है कि आनन फानन में कुछ मीडिया के लोगों बुलाकर प्रेस कान्फ्रेस की। लेकिन इनकी प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस से आग्रह की बात होती रही। उनको पता है कि आम हिंदू संगठन धरना कर चुका है। प्रदर्शन कर चुका है। पुलिस और प्रशासन को नकारा कह चुका है। और ऐसा पहली बार हुआ है। जब हिंदू कुछ ही समय में एकजुट हुए। और इनमें वो हिंदू है जिनको सुखराम चौधरी मन से चाहता नही है।
फिर भी उन्होंने उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला पुलिस थाना क्षेत्र में गोवंश हत्या के मामले की निंदा की है। पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुखराम चौधरी ने कहा कि एसपी सिरमौर और डीएसपी पांवटा साहिब इस मामले को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर। अन्यथा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए निंदनीय बात है। जिन लोगों ने इस काम को अंजाम दिया है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा क्षेत्र में ना हो। उन्होंने स्थानीय प्रशासन विशेषकर एसपी सिरमौर से निवेदन किया है कि वह मामले में तुरंत कार्रवाई करें ताकि क्षेत्र का माहौल खराब ना हो।

