जिला सिरमौर के पांवटा साहिब गुरुद्वारा में आज एक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है। जबकि दो घायल है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दोनो घायल का उपचार किया जा रहा है। श्री गुरुद्वारा साहिब में आजकल काम चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरूद्वारे के बाहर की तरफ़ बना छज्जा अचानक गिर गया। वहां पर सुखमिलन सिंह उम्र 24, पुत्र जगतार सिंह, गांव मीठी बेरी, पोस्ट ऑफिस मीठी बेरी लाल ढांग हरिद्वार खड़ा था, छज्जा अचानक उनके सिर पर गिरा। व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो अन्य व्यक्तियों अनमोल जोकि गेंडी खाता गुरुद्वारा हरिद्वार से पांवटा साहिब सेवा के लिए आए थे। घटना के समय वह भी वहां पर मौजूद थे। हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई है। मोंटी पुत्र बाबू राम भी वहीं पर मौजूद थे। इन दोनों का सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

