जिला सिरमौर एक पांवटा साहिब उप मंडल में संदिग्ध लोग घूम रहे है। इस बारे में एसडीएम को पत्र सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है। जैसा कि आपको विदित है कि तमाम शिलाई क्षेत्र व आंज- भोज क्षेत्र में फेरी वालों की गतिविधियां चल रही है। इस बारे में राजपुर केन्द्र में पचायतों के तमाम बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई। जिसमें ऐसे अराजक तत्वों के बारे में चर्चा हुई। कि इन पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर रेहडी व फेरी वालों को व सैलून की दुकान चलाने वालों पर गहन चर्चा की गई।
यह निष्कर्ष निकाला गया ऐसे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए । अन्यथा स्थानीय पंचायतों को यह अधिकार दिया जाएं कि ऐसे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध अपने स्तर पर कार्यवाही करे या सरकार कोई ऐसी कार्यवाही करे ताकि इन रेहड़ी व फेरी वालों तथा सैलून दुकान चलाने वालों पर अंकुश लग सके।

