Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक

पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक

प्रधानमंत्री  आवास के ऊपर आज सुबह ड्रोन उड़ने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जैसे ही SPG ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुबह तकरीबन 5 बजे SPG ने नई दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। जिसके बाद नई दिल्ली इलाके के अफसर और फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि अभी तक कोई ड्रोन पकड़ में नहीं आया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का आवास नो फ्लाई जोन में आता है और और कड़ी सुरक्षा यहां पर होती है फिर भी प्रधानमंत्री आवास के ऊपर से ड्रोन गुजरने से ये सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक मानी जा रही है अब देखना है कि दिल्ली पुलिस ड्रोन का पता कब तक लगा सकती है।

Related Post