Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

यूनियन में नागरा गुट ने कैसे किया कब्जा : अड्डा प्रभारी को सबसे ज्यादा वोट

यूनियन में नागरा गुट ने कैसे किया कब्जा : अड्डा प्रभारी को सबसे ज्यादा वोट

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव तहसीलदार ऋषभ शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए। और इस बार नागरा गुट ने सभी 5 पदों पर कब्जा किया। बलजीत सिंह नागरा से अलग हुए जसमेर सिंह भूरा को गुट को करारी हार का सामना करना पड़ा। जसमेर सिंह भूरा की हार का देश की आवाज न्यूज पोर्टल ने सर्वे में 3 दिन पहले ही खुलासा कर दिया था।

इस चुनाव में प्रधान पद के लिए बलजीत नागरा को 410 वोट ट्रांसपोर्टर्स द्वारा विजयी किया गया तो वही चरणजीत सिंह गिल को 242 और जसमेर सिंह भूरा 292 वोट प्राप्त किए।
महिमा सिंह को 444, दर्शन सिंह 245 और सतवीर सिंह 253 मत प्राप्त हुए।
महासचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा 453 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे बलविंदर सिंह को 318 और विशाल शर्मा को 174 वोट प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए हरबंस लाल चौधरी को 362 मत, राकेश कुमार को 303 और विकास खंडूजा को 274 मत प्राप्त हुए।
अड्डा इंचार्ज के लिए भूपेंद्र सिंह ने 488 मत, देवेंद्र सिंह 226 और तपेंद्र सिंह 229 मत प्राप्त हुए। चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए तहसीलदार ऋषभ शर्मा को ड्यूटी सौंपी गई थी। और उन्होंने शांति पूर्ण चुनाव के लिए सभी का आभार जताया।

Related Post